लाइव न्यूज़ :

UPSC टॉपर की विकलांगता का उड़ाया मजाक, इरा सिंघल ने फेसबुक पोस्ट के जरिये बयां किया अपना दर्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 11:37 IST

इन्स्टाग्राम पर भूपेश जसवाल नाम के व्यक्ति ने उनकी विकलांगता का मजाक उड़ाया है. इरा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जिन लोगों को लगता है कि दिव्यांगों को कुछ भी सहना और झेलना नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया उनकी तरफ मानवीय नजर से देखती है.

Open in App
ठळक मुद्दे4 वर्ष पहले यूपीएससी टॉप करने वाली इरा ने कहा कि वो भारतीय राजस्व विभाग को ज्वाइन करना चाहती थी.इन्स्टाग्राम पर भूपेश जसवाल नाम के व्यक्ति ने उनकी विकलांगता का मजाक उड़ाया है.

2014 में पूरे देश में यूपीएससी की परीक्षा टॉप करने वाली इरा सिंघल की शारीरिक विकलांगता का एक व्यक्ति ने  सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है. इरा ने फेसबुक पोस्ट पर ट्रोल करने वाले व्यक्ति का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इरा सिंघल फिलहाल केशवपुरम जोन की डिप्टी कमिश्नर हैं. 

इन्स्टाग्राम पर भूपेश जसवाल नाम के व्यक्ति ने उनकी विकलांगता का मजाक उड़ाया है. इरा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जिन लोगों को लगता है कि दिव्यांगों को कुछ भी सहना और झेलना नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया उनकी तरफ मानवीय नजर से देखती है. मैं अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से एक व्यक्ति के कमेंट को साझा कर रही हूँ और यह साइबर बुलिंग का क्रूरतम चेहरा है. 

इरा सिंघल ने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्था को अच्छे लोग तैयार करने चाहिए, जो कि समाज के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है. 

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत में पूर्व टॉपर ने कहा है कि इस तरह का व्यवहार उनके साथ पहली बार नहीं किया गया है, यह 2014 के बाद से ही जारी है जबसे मैंने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की है. 

इरा ने कहा कि व्यक्ति ने उनकी शारीरिक विकलांगता पर हिंदी में टिप्पणी की है जो गलत नहीं है लेकिन इसके पीछे का इरादा गलत है. उन्होंने कहा कि अगर कोई अंधा है तो है, लेकिन उसके ब्लाइंडनेस को गलत कहना ही गलत है. 

4 वर्ष पहले यूपीएससी टॉप करने वाली इरा ने कहा कि वो भारतीय राजस्व विभाग को ज्वाइन करना चाहती थी लेकिन उनकी विकलांगता के कारण उन्हें यह नहीं दिया गया. 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगदिल्लीइंस्टाग्रामफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल