लाइव न्यूज़ :

परिवार से बिछुड़ गई थी बहनें, एक व्हाट्सएप मैसेज ने फिर से मिलाया

By भाषा | Updated: February 12, 2019 13:22 IST

भोजपुरी भाषा बोलने वाली लड़कियां 15 जनवरी को ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिली थीं, लेकिन वे अपने घर का पता नहीं बता पा रही थीं। देवराज ने बताया कि पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में लेकर उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया।

Open in App

व्हाट्सएप को अगर आप सिर्फ मनोरंजन का एप मानते हैं, तो ये बिल्कुल गलत है। उत्तर प्रदेश की दो नाबालिग बहनें अनजाने में गलत ट्रेन पकड़ महाराष्ट्र पहुंच गई थी, लेकिन व्हाट्सएप ने उन्हें फिर परिवार से मिला दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों बहनों में से 17 वर्षीय किशोरी मानसिक रूप से अक्षम है और दूसरी बच्ची चार वर्ष की है। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की रहने वाली हैं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) दीपक देवराज ने सोमवार (12 फरवरी) को पत्रकारों को बताया कि पिछले महीने दोनों निकटवर्ती चन्दौली जिला स्थित अपनी एक रिश्तेदार के यहां आईं थी। वापस जाते समय लड़कियां गाजीपुर की ट्रेन में चढ़ने की बजाय मुम्बई जाने वाली ट्रेन में चढ़ गई थीं।

भोजपुरी भाषा बोलने वाली लड़कियां 15 जनवरी को ठाणे रेलवे स्टेशन पर मिली थीं, लेकिन वे अपने घर का पता नहीं बता पा रही थीं। देवराज ने बताया कि पुलिस ने लड़कियों को हिरासत में लेकर उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया। इसके बाद बड़ी बहन को इलाज के लिए ‘ठाणे मेंटल हॉस्पिटल’ में भर्ती करा दिया गया और छोटी बहन को डोंबिवली स्थित एक अनाथालय भेज दिया गया। अदालत ने ठाणे पुलिस को उनके माता-पिता की तलाश करने का आदेश भी दिया था।

ठाणे पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ की भोजपुरी जानने वाली एक महिला ने उनसे बातचीत कर उनके गाजीपुर के दिलदार नगर से होने की जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस ने कई व्हाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों के संबंध में संदेश डाले। लड़कियों के एक रिश्तेदार ने यह संदेश देख उनके माता-पिता को इसकी जानकारी दी।

देवराज ने बताया कि इसके बाद अभिभावकों ने ठाणे पुलिसे से संपर्क किया, जिन्होंने बच्चियों से मिलने में उनकी मदद की। उन्होंने बताया कि माता-पिता ठाणे पहुंचे, जहां सोमवार को बच्चियों को उनके हवाले कर दिया गया।

टॅग्स :व्हाट्सऐपउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो