लाइव न्यूज़ :

OMG! पाकिस्तान में खुदाई के दौरान निकलना 1300 साल पुराना भगवान विष्णु का मंदिर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 21, 2020 21:16 IST

1,300 साल पुराने इस हिंदू मंदिर की खोज पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ पर की है...

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में खुदाई के दौरान मिला भगवान विष्णु का मंदिर।पुरातात्विक विशेषज्ञों ने इस मंदिर को बताया करीब 1300 साल पुराना।मंदिर स्थल के पास छावनी और पहरे के लिए मीनारें मौजूद।

पाकिस्तान में खुदाई के दौरान एक हिंदू मंदिर की खोज हुई है। भगवान विष्णु के इस मंदिर को करीब 1300 साल पुराना बताया जा रहा है। ये मंदर उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वात जिले के एक पहाड़ में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातात्विक विशेषज्ञों ने खोजा।

1300 साल पुराना भगवान विष्णु का मंदिर

खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग के फजले खलीक ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक बारिकोट घुंडई में खुदाई के दौरान इस भगवान विष्णु के इस मंदिर का पता लगा, जो करीब 1300 साल पहले हिंदू शाही काल के दौरान बनाया गया था।

यहां हिंदू राजवंश का रहा शासन

हिंदू शाही या काबुल शाही (850-1026 ई) एक हिंदू राजवंश था जिसने काबुल घाटी (पूर्वी अफगानिस्तान), गंधार (आधुनिक पाकिस्तान) और वर्तमान उत्तर पश्चिम भारत में शासन किया था।

वैदिक समय से ही विष्णु सम्पूर्ण विश्व की सर्वोच्च शक्ति के रूप में मान्य रहे हैं।

मंदिर के पास मिली छावनी, पानी का कुंड

यहां खुदाई के दौरान मंदिर स्थल के पास छावनी और पहरे के लिए मीनारें आदि भी मिले हैं। मंदिर के पास पानी का कुंड भी मिला है। माना जा रहा है कि संभवत: श्रद्धालु पूजा से पहले वहां स्नान करते थे। इस इलाके में पहली बार हिंदू शाही काल के निशान मिले हैं। स्वात जिले में मिला गंधार सभ्यता का यह पहला मंदिर है। बता दें कि इस इलाके में बौद्ध धर्म के भी कई पूजा स्थल मौजूद हैं।

पाकिस्तान के विख्यात हिंदू मंदिर-

हिंगलाज मंदिर, बलूचिस्तान कटसराज मंदिर, चकवालराम मंदिर, इस्लामकोटपंचमुखी हनुमान मंदिर, कराचीमुल्तान सूर्य मंदिर, मुल्तान श्री वरुणदेव मंदिर, कराची स्वामिनारायण मंदिर, कराची

पाकिस्तान में 2 प्रतिशत से कम हिंदू आबादी 

ह्यूमन राइट सर्व रिपोर्ट के मुताबिक 1931 की जनगणना के वक्त पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 15 प्रतिशत थी, जबकि साल 1941 में ये 14 फीसदी रह गई। 1951 में ये बंटवारे के बाद बुरी तरह से गिरकर केवल 1.3 फीसदी, 1961 में 1.4 प्रतिशत, 1981 में 1.6, जबकि 1998 में 1.8 फीसदी रह गई है। अधिकतर हिंदू पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल