लाइव न्यूज़ :

Video: स्टेज पर सम्मान, 10 खोजी कुत्ते को सलाम!, सेवानिवृत्ति समारोह में एमपी पुलिस ने ऐसे दी विदाई

By आजाद खान | Updated: July 10, 2023 20:58 IST

इन 10 खोजी कुत्तों के सम्मानित किए जाने वाले वीडियो को देख एक यूजर ने कहा कि "वे इस सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने अर्जित किया है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि "सभी को बधाई और शुभकामनाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देएमपी पुलिस ने 10 खोजी कुत्तों को सम्मानित किया है। इन कुत्तों को अपने सर्विस से सेवानिवृत्ति हो जाने पर यह सम्मान मिला है।सम्मानित किए जाने वाले कुत्तों का वीडियो देख इंटरनेट यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है एमपी पुलिस द्वारा खोजी कुत्तों को सम्मानित करते हुए देखा गया है। वायरल हो रहे वीडियो में यह देखने को मिला है कि एमपी पुलिस ने एक सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया है जिसमें कुल 10 खोजी कुत्तों को सम्मानित किया गया है। 

समारोह के दौरान इन कुत्तों को उनकी अमूल्य और अविश्वसनीय सेवा भव्य विदाई दी गई है। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी है। अभी तक इस वीडियो को 14 हजार बार देखा जा चुका है और इसे 400 से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुका है। 

क्या दिखा वीडियो में

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने एक के बाद एक 10 खोजी कुत्तों को विदाई दी है। इसमें पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा कुत्तों को स्टेज पर बुलाया गया है और उन्हें माला पहनाया गया है। 

वीडियो में हर एक कुत्तों को एक पुलिस वाले संग आते देखा गया है और स्टेज पर अधिकारियों द्वारा माला पहनाया गया है। इस समारोह में कई और पुलिस वालों को भी शामिल होते देखा गया है। 

यूजर्स ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

इस वीडियो को @brajeshabpnews नामक एक पत्रकार द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। ऐसे में वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि "वे इस सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने अर्जित किया है।" एक और यूजर ने लिखा है कि "सभी को बधाई और शुभकामनाएं।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMadhya PradeshPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो