लाइव न्यूज़ :

कार के बोनट के अंदर छिपा था 10 फुट लंबा अजगर, ऐसे निकाला बाहर, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 3, 2020 08:05 IST

कार के अंदर से अजगर को निकाले जाने के बाद वन्यजीव अधिकारी उसे अपने साथ ले गए। एक अफसर ने बताया कि इस सांप का इस्तेमाल शिक्षा और आउटरीच जानवर के रूप में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक 10 फुट का अजगर (Python) एक कार के बोनट के अंदर छिपा बैठा है। वायरल हो रहा यह वीडियो फ्लोरिडा का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमे एक 10 फुट का अजगर (Python) एक कार के बोनट के अंदर छिपा बैठा है। वायरल हो रहा यह वीडियो फ्लोरिडा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 10 फुट लंबा अजगर कार के इंजन के बीच खाली स्थान में छिपा बैठा है। इसे MyFWC फ्लोरिडा फिश एंड वाइल्डलाइफ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। लोगों ने कार के अंदर से अजगर को निकालने के लिए वन्यजीव अधिकारियों को बुलाया। 

अजगर को देखकर वन्यजीव अधिकारी भी दंग रह गए और उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार, अफसरों ने दो स्टील की छड़ का उपयोग करके अजगर को हटा दिया और फिर उसे एक बैग के अंदर रखा गया। वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'हमें ब्लू मस्टैंग के बोनट के नीचे एक बड़े अजगर के छिपे होने की खबर मिली। 'घटना की सूचना मिलते ही तुरंत अधिकारियों ने मौके पर जाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया है और करीब 10 फिट लंबे आक्रामक सांप को वहां से हटा दिया। इस प्रजाति के अजगर देशी पक्षियों, स्तनधारियों और सरीसृपों का शिकार करते हैं। इसे पकड़ना वन्यजीव अधिकारियों के लिए बड़ी सफलता है। उस कार मालिक का शुक्रिया जिसने हमें कॉल कर के बुलाया।' 

कार के अंदर से अजगर को निकाले जाने के बाद वन्यजीव अधिकारी उसे अपने साथ ले गए। एक अफसर ने बताया कि इस सांप का इस्तेमाल शिक्षा और आउटरीच जानवर के रूप में किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, दक्षिण फ्लोरिडा में अभी भी गर्मी है, इसलिए सांप गर्मी लेने तो कार में नहीं गया होगा। बता दें कि बर्मीज अजगर फ्लोरिडा का मूल निवासी नहीं माना जाता, ये अजगर पक्षियों, स्तनधारियों और यहां तक की बड़े आकार वाले मगरमच्छों को भी अपना शिकार बना लेते हैं। 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी