लाइव न्यूज़ :

ईरान का अमेरिका पर साइबर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 16:56 IST

Open in App
ईरानी कुद्स फोर्स के मुखिया कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरानी सरकार ने कहा था कि वो इसका बदला लेगी..हालांकि अमेरिका ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर इरान बदला लेने कोशिश करेगा तो अंजाम बुरा होगा..लेकिन दोनों देशों के बीच साईबर वॉर जरूर शुरू हो चुका है..ईरान के हैकर होने का दावा करने वाले एक ग्रुप ने एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी फेडरल डिपोजिट्री लाइब्रेरी प्रोग्राम की वेबसाइट हैक कर ली ..हैकरों ने वेबसाइट पर मारे गये ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने का संकल्प लेते हुए एक मैसेज पोस्ट कर दिया ..फेडरल डिपोजिट्री लाइब्रेरी प्रोग्राम की वेबसाइट पर हैकरों ने ईरानियन हैकर्स नाम से पेज डाला और उस पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी और ईरानी झंडे की तस्वीर लगा दी. हैकरों ने वेबसाइट पर लिखा, सुलेमानी के अथक प्रयासों का पुरस्कार.... शहादत थी.. वेबसाइट पर लिखा गया उनकी रवानगी और ईश्वर की ताकत से उनका काम और मार्ग बंद नहीं होगा और उनके एवं अन्य शहीदों के खून से अपने गंदे हाथों को रंगने वाले अपराधियों से बदला लिया जाएगा.. पेज पर सफेद बैकग्राउंड में कैप्शन लिखा गया, यह ईरान की साइबर क्षमता का एक मामूली हिस्सा है..इस साइबर अटैक के बाद ये अमेरिकी वेब साइट ऑफलाइन हो गयी है...कांग्रेस द्वारा स्थापित फेडरल डिपॉजिटरी लाइब्रेरी प्रोग्राम का काम जनता को सरकारी जानकारी देना है.. फ़ेडरल डिपॉज़िटरी लाइब्रेरी प्रोग्राम का मिशन फ़ेडरल गवर्नमेंट की जानकारी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराना है.. अमेरिी वेबसाइट पर हुए साइबर हमले के साथ ही शनिवार को इराक की राजधानी बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में दो मोर्टार बमों से भी हमला हुआ और अमेरिकी सैनिकों के ठिकाने पर दो रॉकेट दागे गये.. ये हमले बगदाद में अमेरिकी हमले के एक दिन बाद हुआ है.. ग्रीन ज़ोन हाई सिक्योरिटी वाला वो इलाका है जहां अमेरिकी दूतावास है.. इराकी सेना ने कहा कि एक रॉकेट जोन के अंदर जा कर गिरा वहीं दूसरा उसके पास गिरा.. सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि इसके बाद दो कतयूशा रॉकेट बगदाद के उत्तर में बालाद एयरबेस पर गिरे..इस एयर बेस पर अमेरिकी सैनिक रहते हैं. 
टॅग्स :ईरानडोनाल्ड ट्रंपइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा