लाइव न्यूज़ :

US Election Results: America में Trump हारकर भी Joe Biden के लिए हो सकते हैं बड़ा खतरा?

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 15:23 IST

Open in App
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव परिणाम को लेकर मतगणना जारी है। मतों की गिनती में भले ही जो बाइडेन आगे चल रहे हैं लेकिन जीत को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह से साफ होना बाकी है। दुनिया भर के लोगों को इस बात की बेसब्री से इंतजार है कि विश्व के सबसे ताकतवर मुल्क के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे?हालांकि, अब तक के रूझानों में जो बाइडेन की स्थिति डोनाल्ड ट्रंप से अधिक मजबूत है। इसके बावजूद डोनाल्ड ट्रंप ट्वीट कर बता रहे हैं कि वह अपनी जीत को लेकर आश्वत हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि हार के बाद ट्रंप क्या करेंगे? ट्रंप की नई भूमिका क्या होगी?बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में हारकर भी डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के दूसरे नेताओं जैसे कि बराक ओबामा, जार्ज बुश आदि की तरह राजनीति से दूर नहीं जाएंगे। काफी हद तक यह तय है कि वह अमेरिका में ही रहेंगे और यहीं वह एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव हो जाएंगे।ऐसे में यह भी संभव है कि इस चुनाव के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अगले राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए तैयारी करने में लग जाएंगे।ट्रंप रैलियां कर सकते हैं, लोगों के बीच जाकर बाइडेन के खिलाफ अपनी बात मुखर होकर रख सकते हैं। इस तरह साफ है कि बाइडेन सरकार का खतरा ट्रंप से टला नहीं है।अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में भले ही डोनाल्ड ट्रंप हार जाएं और वाइट हाउस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स पर डेमोक्रेट की स्थिति मजबूत हो। लेकिन, इसके बाद भी सेनेट में रिपब्लिकन्स की संख्या अधिक होने की वजह से डोनाल्ड ट्रम्प सदन के अंदर भी जो बाइडेन के खिलाफ विरोध की आवाज मुखर कर उनके लिए रूकावट पैदा कर सकते हैं।ऐसे में साफ है कि अगले चुनाव की तैयारी में अभी से डोनाल्ड ट्रंप लग सकते हैं। इस तरह डोनाल्ड ट्रंप के राजनीति में बने रहने से जो बाइडन का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है।
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल