लाइव न्यूज़ :

US Election Results 2020: Donald Trump के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिला ने पुलिस के मुंह पर थूका

By अनुराग आनंद | Updated: November 6, 2020 13:03 IST

Open in App
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव परिणाम को लेकर दुनिया भर के लोग इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बुधवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के एक अधिकारी के चेहरे पर एक प्रदर्शनकारी महिला थूक देती है। यही नहीं महिला ने अमेरिकी पुलिस अधिकारी को फक यू फासिस्ट भी कहा, जिसके तुरंत बाद ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वोटिंग रोकने की मांग पर अमेरिका के कई शहरों में प्रदर्शन होने लगा। इस प्रदर्शन में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था। इसी प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह का व्यवहार किया था।बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन जीत के काफी करीब पहुंच गए हैं। लेकिन, अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी दोबारा इस पद पर चुने जाने को लेकर आश्वस्त हैं।डोनाल्ड ट्रंप जो बाइडेन की स्थिति को मजबूत होते देख एक के बाद एक ट्वीट कर बाइडेन पर हमला बोल रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने तो एक ट्वीट में यहां तक कह दिया है कि यदि वह यह चुनाव हार जाते हैं तो कहीं और जाकर वह बस जाएंगे।काउंटिंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अवैध वोटों के जरिए जीत चुराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर आप लीगल वोट गिनें तो मैं आराम से जीत रहा हूं। अगर आप गैरकानूनी वोट गिनेंगे तो वो (डेमोक्रेट) हमसे जीत छीनने की कोशिश कर सकते हैं। मैं कई बड़े राज्य ऐतिहासिक मार्जिन के साथ जीत चुका हूं।बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में भले ही डोनाल्ड ट्रंप हार जाएं और वाइट हाउस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स तो डेमोक्रेट के हाथ में जरूर होंगे, मगर सेनेट के रिपब्लिकन्स के हाथ में होने से डोनाल्ड ट्रम्प की स्थिति हमेशा मजबूत रहेगी।ऐसे में सदन के अंदर भी जो बाइडेन की नीति व काम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप लगातार सरकार पर हमलावर रह सकते हैं। इससे जो वाइडेन को किसी भी तरह के फैसला लेने में न सिर्फ समस्या होगी बल्कि सदन के अंदर व बाहर डोनाल्ड ट्रंप ही रिपब्लिकन्स की ओर से सरकार के विरोध का नेतृत्व कर सकते हैं। 
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल