googleNewsNext

Taliban Terror: Kabul की तरफ तेजी से बढ़ रहा तालिबान,3 और सूबों की राजधानियों-सेना मुख्यालय पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2021 21:45 IST2021-08-11T21:45:17+5:302021-08-11T21:45:35+5:30

 

अफगानिस्तान में तालिबान ने तीन और सूबों की राजधानियों और सेना के स्थानीय मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही देश के पूर्वोत्तर हिस्से पर चरमपंथी संगठन का पूर्ण कब्जा हो गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।इसके साथ ही अब तालिबान के कब्जे में अफगानिस्तान का दो तिहाई हिस्सा चला गया है। तालिबान का कब्जा दो दशक की लड़ाई के बाद अमेरिकी और नाटो सैनिकों की अंतिम वापसी के बीच हुआ है। पूर्वोत्तर में बदकशान और बगलान सूबे की राजधानी से लेकर पश्चिम में फराह प्रांत तक तालिबान के कब्जे में चला गया है जिससे देश की संघीय सरकार पर अपनी स्थिति मजबूत करने का दबाव बढ़ गया है क्योंकि कुंदुज प्रांत का अहम ठिकाना भी उसकी हाथ से निकल गया है।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानTalibanAfghanistan