लाइव न्यूज़ :

Galwan Valley में PLA सैनिकों की मौत की संख्या पर सवाल उठाने वाले पत्रकार China में गिरफ्तार

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2021 00:12 IST

Open in App
गलवान घाटी में चीन के सिर्फ 4 ही सैनिक मरे?China Journalist Arrest: गलवान घाटी में बीते साल चीन और भारतीय सैनिकों में हुई झड़प में चीन ने अपने सिर्फ 4 सैनिकों के ही मरने की बात कही थी। चीन ने यह खुलासा भी 8 महीने बाद ही किया था, लेकिन तमाम अन्य मीडिया रिपोर्ट्स से उलट उसने आंकड़ा काफी कम बताया था। अब इस आंकड़े पर सवाल उठाने वाले अपने ही देश के तीन पत्रकारों को चीन ने अरेस्ट कर लिया है। चीनी अथॉरिटीज का कहना है कि पूछताछ के लिए इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 38 वर्षीय किउ जिमिंग भी हैं। वह इकनॉमिक ऑब्जर्वर के साथ काम कर चुके हैं। चीन की ओर से सैनिकों के मारे जाने के आंकड़े रिलीज किए जाने के बाद शनिवार को उन्हें अरेस्ट किया गया। किउ पर आरोप है कि उन्होंने आंकड़ों पर सवाल उठाकर सेना की शहादत का अपमान किया है।बीते साल 15 जून को भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में झड़प हो गई थी। इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। उस वक्त चीनी सेना ने कोई आंकड़ा जारी नहीं किया था, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में 40 से 50 सैनिकों की मौत की बात कही गई थी। चीन ने 8 महीने बाद मौत की बात तो स्वीकारी, लेकिन आंकड़ा सिर्फ 4 का ही दिया। चीन सरकार के इसी आंकड़े पर सवाल उठाते हुए किउ ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर टिप्पणी की थी और आंकड़ा कुछ ज्यादा होने की बात कही थी। किउ ने चीन सरकार द्वारा आंकड़ा देरी से जारी करने पर भी सवाल उठाए थे। किउ ने लिखा था, 'भारत के नजरिए से देखें तो वे जीत गए और कीमत भी कम चुकाई।' शनिवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद नानजिंग की पुलिस ने बताता कि शहीद हुए 4 सैनिकों के अपमान और गलत जानकारी देने का आरोप में उन्हें अरेस्ट किया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें समाज में गलत प्रभाव डालने वाली जानकारी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उनके अलावा रविवार को एक अन्य ब्लॉगर को बीजिंग से अरेस्ट किया गया है। वहीं 25 वर्ष के एक ब्लॉगर यांग को दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र के सिचुआन से अरेस्ट किया गया है।
टॅग्स :चीनलद्दाखशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

कारोबारPM Modi in Bhutan: पीएम मोदी की भूटान यात्रा का चीन पहलू 

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका