कुछ सालो में रेगिस्तान हो जायेगा हरा भरा, सहारा मरुस्थल में भारी बर्फबारी
By धीरज पाल | Updated: January 11, 2018 14:06 IST2018-01-11T14:00:30+5:302018-01-11T14:06:08+5:30
दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा में बर्फबारी हुई है। सहारा का प्रवेश द्वार माने जाने वाले उ�..
दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा में बर्फबारी हुई है। सहारा का प्रवेश द्वार माने जाने वाले उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सफेरा में लाल रेत पर जब सफेद बर्फ ने डेरा जमाया है। यहां के एक टाउन में 16 इंच तक बर्फबारी हुई। ऐन सेफरा दुनिया के सबसे गर्म मरुस्थल यानी रेगिस्तान सहारा का प्रवेश द्वार माना जाता है उत्तरी अल्जीरिया के ऐन सेफरा में 40 साल में ऐसा नजारा तीसरी बार दिखा है। करीब 38 साल पहले फरवरी 1979 में यहां कुछ घंटे तक बर्फबारी हुई थी। पिछले साल दिसंबर में भी हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन इस बार यहां पूरे दिन बर्फबारी हुई मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए वैज्ञानिकों के इस अनुमान को बल मिला है कि अगले करीब 15 हजार सालों में सहारा रेगिस्तान फिर से हरा भरा हो जाएगा।

















