लाइव न्यूज़ :

Donald Trump के खिलाफ जारी हुआ Arrest Warrant| Arrest Warrant For Donald Trump| America

By गुणातीत ओझा | Updated: January 7, 2021 22:07 IST

Open in App
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंटअमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (America Presidential Election) की हार के बाद कल बुधवार की देर रात अमेरिकी संसद (America Parliament) में हुए बवाल के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की मुश्किलें अब और बढ़ती दिख रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अब गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। यह गिरफ्तारी वारंट इराक की एक अदालत ने पिछले साल ईरानी जनरल और प्रभावशाली इराकी मिलिशिया नेता के मारे जाने के मामले में जारी किया है। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गुरुवार को यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। आइये आपको बताते हैं क्या है यह मामला..इराक की कोर्ट के मीडिया कार्यालय ने कहा कि अमेरिका के ड्रोन हमले में जनरल कासिम सुलेमानी और अबू माहदी अल मुहंदिस के मारे जाने के मामले में बगदाद की जांच अदालत के न्यायाधीश ने वारंट जारी किया है। सुलेमानी और मुहंदिस पिछले साल जनवरी में बगदाद हवाईअड्डे के बाहर ड्रोन हमले में मारे गए थे जिससे अमेरिका और इराक के बीच राजनयिक संकट पैदा हो गया था और दोनों के संबंधों में तल्खी आ गई थी। गिरफ्तारी वारंट हत्या के आरोप में जारी किया गया है। दोनों की मौत के बाद, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनी ने उन्हें शहीद बताते हुए बदला लेने की बात कही थी। अयातुल्ला खामेनी ने ट्विटर  पर लिखा था कि हम अबू माहदी और सुलेमानी की आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं। वे इस्लाम में प्रशिक्षित एक व्यक्ति का एक प्रमुख उदाहरण थे। उन्होंने अपना सारा जीवन अल्लाह के लिए संघर्ष करने में लगा दिया। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सुलेमानी के मारे जाने के बाद एक बयान में कहा था कि जनरल सुलेमानी इराक में अमेरिकी राजनयिकों और सैन्य कर्मियों पर हमले की सक्रिय रूप से योजना बना रहे थे। जनरल सुलेमानी और उसका कुद्स फोर्स सैकड़ों अमेरिकियों और अन्य गठबंधन सहयोगियों के सदस्यों की मौत और हजारों को जख्मी करने के लिए जिम्मेदार हैं। मंत्रालय ने आगे कहा था कि जनरल सुलेमानी ने बीते दिनों बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमलों की भी अनुमति दी। अमेरिका दुनिया भर में अपने लोगों और हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा। सुलेमानी की मौत के बाद ट्रंप ने बिना किसी विस्तृत जानकारी के अमेरिकी झंडा ट्वीट किया था।बता दें दि बुधवार की देर रात अमेरिका के वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जबरदस्त हंगामा किया। हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थक हथियारों के साथ कैपिटल हिल में घुस गए, यहां तोड़फोड़ की, सीनेटरों को बाहर किया और कब्जा कर लिया। हालांकि सुरक्षाबलों ने इन्हें बाहर निकाला और कैपिटल हिल को सुरक्षित किया। दुनियाभर के नेताओं ने इस हिंसा की आलोचना की है।
टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल