लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav का 'भक्त अवतार', Lalu के लाल का Video Viral| Lalu Prasad Yadav

By गुणातीत ओझा | Updated: December 23, 2020 20:44 IST

Open in App
लालू के लाल तेज प्रताप ने क्यों ले लिया 'भक्त अवतार'राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और समस्तीपुर (Samastipur) की हसनपुर (Hasanpur) सीट से विधायक तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिर ऐसा किया है कि उनके नाम की चर्चा होने लगी है। इस बार उन्होंने ऐसा अंदाज अपनाया है जिसे उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में तेजप्रताप एक भक्त के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है।राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने इंस्‍टाग्राम पर अपना जो वीडियो पोस्‍ट किया है, उसमें वो पीली धोती में नजर आ रहे हैं। उनका यहा नया अंदाज एक भक्त जैसा दिख रहा है। तेजप्रताप सफेद रंग का कुर्ता और डार्क ब्लू कलर की जैकेट पहन हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथ में माला भी ले रखी है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में भगवान श्री कृष्ण का भजन चल रहा है। तेजप्रताप का यह वीडियो किसी मंदिर परिसर में शूट किया गया है। तेजप्रताप यादव का भक्त के अवतार में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महज 24 घंटे पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक आठ हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।पहले भी नए-नए अंदाज में आ चुके हैं सामनेतेजप्रताप यादव के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर लगातार यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप यादव के वीडियो को इस तरह से पसंद किया गया है। इससे पहले भी उनका अलग-अलग अंदाज काफी चर्चा में रहा है। वो कभी साइकिल चलाते हुए नजर आ चुके हैं तो कभी ट्रैक्‍टर चलाते दिखाई दिए हैं। बिहार चुनाव में भी प्रचार के दौरान वो बांसुरी बजाते हुए भी नजर आए थे।
टॅग्स :तेज प्रताप यादववायरल वीडियोलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल