googleNewsNext

प्रेगनेंट युवती को सरेआम न्यूड किया और उछल-उछलकर लात मारती रहीं महिलाएं, वीडियो वायरल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 4, 2018 12:45 IST2018-01-04T11:52:24+5:302018-01-04T12:45:57+5:30

बेरहमी की इंतेहा क्या हो सकती है? यही कि कोई किसी का कत्ल कर दे! लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाय�..

बेरहमी की इंतेहा क्या हो सकती है? यही कि कोई किसी का कत्ल कर दे! लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने बेरहमी की इंतेहा ही पार कर दी। इस वायरल वीडियो में बीच सड़क पर कुछ महिलाएं एक युवती को न्यूड कर रही हैं और उछल-उछलकर उसके पेट में लात मार रही हैं। युवती चिल्ला रही है कि वो प्रेग्नेंट है बख्श दो लेकिन पिटाई कर रही महिलाओं के थप्पड़ और लातों की रफ्तार और बढ़ जाती है।

यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो में गुलाबी रंग के कपड़ों में दिख रही महिला प्रेग्नेंट है। वीडियो में नीले जींस-टॉप में दिख रही महिला ने तो जैसे उस गर्भ में पल रहे बच्चे को मार डालने की ठान ली हो।तीन मिनट के इस वीडियो में लगातार पिटाई से युवती के मुंह से खून निकलने लगा। इस वीडियो के बाद की कहानी किसी को पता नहीं लेकिन यह वीडियो ही पूरी कहानी कहने के लिए काफी है।
नोटः-  इस वीडियो के दृश्य आपको द्रवित कर सकते हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोचीनviral videoChina