लाइव न्यूज़ :

UP: कार के सनरूफ में डांस कर रही थी दुल्हन, तेज रफ्तार गाड़ी ने बरातियों को रौंदा, देखें VIDEO

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 18, 2021 14:23 IST

Open in App
 शादी के लाल जोड़े में ब्‍लैक चश्‍मा लगाए दुल्‍हन के इस डांस विडियो को तो देखिये. कैसे कार के सनरूफ से निकलकर दुल्हन मस्ती में डांस कर रही थी। दुल्‍हन के साथ ही सड़क कई रिश्तेदार  भी डांस में मशगूल थे. लेकिन अचानक से एक एक तेज रफ्तार कार आती है दर्जनों लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। शादी का जश्न मातम में बदल जाता है. ये घटना है यूपी के मुजफ्फरनगर की जहा शादी समारोह में कोहराम मच गया.  रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बैंक्वेट हॉल के बाहर चढ़त के दौरान नाच रहे बरातियों पर अनियंत्रित हुई कार जा चढ़ी. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद एक बराती तो करीब छह फीट हवा में उछल कर काफी दूर जाकर गिरा. इस हादसे में एक बराती की मौत हो गई, 12 अन्य की हालत गंभीर है.  विडियो में आप देख सकते है दुल्‍हन के साथ डांस कर रहे कई लोग हवा में उछलते हुए दूर जाकर ग‍िरते हैं और शादी का जश्‍न मातम में बदल जाता है.  दिलदहला देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दुल्‍हन के डांस का वीडियो बना रहे किसी शख्‍स के मोबाइल में पूरी घटना कैद हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नई मंडी स्थित प्राइवेट मंडी स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर खेड़ी विरान निवासी अंशुल सिंचाई विभाग में स्टोर कीपर है. उसकी शादी गांव शेरनगर निवासी हेमा से तय हुई थी. बरात चढ़त के दौरान मंगलवार रात  बजे जैसे ही बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंची, ब्यूटी पॉर्लर से लौट रही दुल्हन की कार भी वहां पहुंच गई. बरातियों ने दुल्हन की कार को भी वहीं रुकवा लिया, इसके बाद कार की सनरूफ से दुल्हन भी बरातियों के साथ डांस करने लगी.
टॅग्स :मुजफ्फरपुरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल