लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी लड़की ने कहा 'पावरी हो रही है' तो Yashraj Mukhate ने बना दिया मजेदार मैशअप वीडियो

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 14, 2021 18:28 IST

Open in App
सोड़े में कौन था? वीडियो बनाकर फेमस हुए म्यूजिक कंपोजर यशराज मुखाटे का इन दिनों फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस लेटेस्ट वीडियो में एक लड़की दोस्तों के साथ एंजॉय करती दिख रही हैं, और कुछ लाइन्स कह रही है. इसे ही यशराज ने म्यूजिकल ट्विस्ट दे दिया है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. यशराज का 'पावरी' मैशअप वीडियो अब यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. अगर आपने भी इसे नहीं देखा तो जरूर इसे एक बार देखें. कुछ दिन पहले पाकिस्तान की इंस्टा स्टार दानानीर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसमें कार के सामने दानानीर कुछ लड़के-लड़कियों के साथ मौजूद हैं और कहती नजर आ रही हैं- ‘ये हमारी कार है, ये हम हैं, ये हमारी पावरी हो रही है.’ दानानीर पार्टी कहना चाह रही हैं लेकिन वेस्टर्न लहजे में बोलने की वजह से पावरी सुनाई दे रहा है. इसमें उनका पार्टी को 'पावरी' बोलना सोशल मीडिया को काफी पसंद आया. जिसके बाद यशराज ने दानानीर के डायलॉग में म्यूजिक मिक्स कर इसमें नया ट्विस्ट ला दिया. ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने इस मेशअप वीडियो को अपलोड करने के साथ लिखा है, ‘आज से मैं पार्टी नहीं सिर्फ पावरी करूंगा, क्योंकि जो पार्टी करने में वो मजा नहीं जो पावरी करने में है.’ दानानीर और मुखाते, दोनों के ही वीडियो को लाखों में व्यूज मिल रहे हैं.  इन पर भारत और पाकिस्तान में भी सोशल मीडिया की भी तरह तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.  इससे पहले भी यशराज के कई मैशअप वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए थे.
टॅग्स :पाकिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप