ग्वारियर में ठंड में ठिठुरता भिखारी निकला DSP का बैचमेट, 10 साल से था लापता
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2020 16:48 IST2020-11-14T16:47:51+5:302020-11-14T16:48:27+5:30
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कभी मध्य प्रदेश पुलिस में बेहद काबिल अधिकारी और शूटर रहे मनीष मिश्रा भिखारी के रूप में लावारिस हालात में घूमते मिले हैं। इनकी पहचान उस समय हुई जब इनके ही बैच के दो अफसर उन्हें भिखारी समझ कुछ देने जाते हैं। ग्वालियर में उपचुनाव की मतगणना के बाद डीएसपी रत्नेश सिंह तोमर और विजय सिह भदौरिया झांसी रोड से जा रहे थे। दोनों अधिकारी जैसे ही बंधन वाटिका के पास से गुजरे तो उनकी नजर सड़क किनारे एक अधेड़ उम्र के भिखारी पर पड़ी। वह ठंड से ठिठुर रहा था।

















