लाइव न्यूज़ :

Cobra| Snake Video| जंगल में प्यासे Cobra को शख्स ने पिलाया ठंडा पानी... देखें Video| Viral Video| Jungle

By गुणातीत ओझा | Updated: February 16, 2021 23:15 IST

Open in App
प्यासे कोबरा को शख्स ने जब पिलाना चाहा पानी..सांप का नाम सुनते ही शरीर में सिरहन हो जाती है और जब कोबरा का नाम लिया जाए तो डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन कुछ नेचर लवर वन्यजीवों से बिल्कुल नहीं डरते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। बहरहाल इस वीडियो को यूजर्स पुराना बता रहे हैं लेकिन तब भी इस वीडियो के प्रति लोगों की रूचि कम नहीं है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शख्स प्यासे कोबरा (Cobra) को अपने हाथ से पानी पिलाते दिख रहा है। इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा (IFS Officer Susanta Nanda) ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को शेयर करते ही यह चर्चा में आ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वन अधिकारी बड़े आराम से प्यासे कोबरा को बोतल से पानी पिला रहा है। कोबरा भी बड़ी शांति से पानी पीता दिखाई देता है। सुशांत नंदा ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार और पानी... जीवन की दो सबसे अच्छी सामग्री।'वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लगभग 9,000 बार देखा जा चुका है। साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। कई ट्विटर यूजर्स ने वन अधिकारी की प्रशंसा की। जिस तरह वह मदद करने के लिए एक जहरीले सांप के करीब पहुंचे और पानी पिलाया, उसको देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वहीं कई लोगों ने माना कि इस वीडियो को एक नोट के साथ शेयर किया जाना चाहिए। जिसमें लिखा हो कि लोगों को सांपों के करीब नहीं आने देना चाहिए। सुरक्षित रूप से संभालने वाले ही ऐसा करें।
टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल