googleNewsNext

बिग बॉस विजेता शिल्पा शिंदे के डांस को मिले ऐसे कैप्शन कि उनका भाई भी शरमा गया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 30, 2018 20:07 IST2018-01-30T20:06:46+5:302018-01-30T20:07:08+5:30

बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे शो ...


बिग बॉस-11 की विनर शिल्पा शिंदे शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में बनी हुई हैं। इस बार वह अपने भाई आशुतोष की वजह से खबरों में हैं। दरअसल, उनके भाई ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उन सभी लोगों को फटकारा है जिन्होंने शिल्पा के पार्टी के वीडियोज को यू-ट्यूब पर अश्लील कैप्शन के साथ पोस्ट किया है।उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि इन्हीं सब ओछी हरकतों की वजह से शिल्पा सोशल मीडिया से दूरी रखती हैं। उन्होंने एक फोटो का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, वीडियो के ऐसे कैप्शन देखकर सच में बहुत दुखी हूं। वीडियो को हिट कराने के लिए इस तरह के भद्दे और अश्लील कैप्शन लिखे गए हैं यह टीवी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा की पार्टी के वीडियोज हैं। जहां पर शिल्पा शिंदे डांस फ्लोर पर जमकर थिरकी थीं। यू-ट्यूब पर कुछ लोगों ने अपने वीडियो पर हिट कराने के लिए शिल्पा शिंदे के वीडियो को अश्लील कैप्शन दिया है। किसी ने अपने वीडियो की हैडिंग इस प्रकार दी है कि शिल्पा शिंदे के अश्लील डांस का वीडियो हुआ वायरल। तो किसी ने लिखा, शराब पीने के बाद शिल्पा शिंदे का क्यूट डांसिंग वीडियो। शिल्पा के भाई इस तरह के कैप्शन से काफी गुस्सा हुए और साथ ही दुखी भी हुए।

टॅग्स :शिल्पा शिंदेबिग बॉस 11shilpa shindebigg boss 11