googleNewsNext

Bigg Boss 11: अर्शी खान ने अपनी अदाओं से कुछ इस तरह से लगाई थी आग

By धीरज पाल | Updated: January 15, 2018 15:03 IST2018-01-15T15:01:57+5:302018-01-15T15:03:27+5:30

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 106 दिनों के बाद रविवार को खत्म हो गया। घर में 19 कंटेस्टेंट के स�..

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 106 दिनों के बाद रविवार को खत्म हो गया। घर में 19 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुए इस सफर को जीतने में अंगूरी भाभी 'शिल्पा शिंदे' ने बाजी मार ली। शिल्पा की टक्कर थी टीवी की सबसे चर्चित बहू अक्षरा 'हिना' खान से। दोनों के बीच इस कांटे की टक्कर में शिल्पा काफी आगे रहीं। एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शिल्पा के वीनर होने की अनाउंसमेंट हो गई थी। बिग बॉस के इस फिनाले राउंड में घर से बेघर हो चुके कंटेस्टेंट भी पहुंचे। इस दौरान अर्शी और ढिंचैक पूजा के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। सलमान खान के एक सवाल के बाद दोनों के ऐसी बहस हुई कि उन्हें शांत करने के लिए सलमान को बीच में आना पड़ा।

टॅग्स :बिग बॉस 11टेलीविजन इंडस्ट्रीbigg boss 11televison industry