कांची मठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की महासमाधि, देखिए इस वीडियो में
By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 1, 2018 13:24 IST2018-03-01T13:24:34+5:302018-03-01T13:24:34+5:30
कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को तमिलनाडु के कांचीपु...
कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का बुधवार को तमिलनाडु के कांचीपुरम में निधन हुआ था। निधन की खबर फैलते ही कांची मठ में श्रृद्धालु उमड़ पड़े। शंकराचार्य का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उसके बाद पार्थिव शरीर का महा-अभिषेक किया गया। इसके बाद महासमाधि की प्रक्रिया शुरू हुई। मंत्रोच्चार के बीच शंकराचार्य की महासमाधि की प्रक्रिया मठ के अंदर ही संपन्न की गई।

















