googleNewsNext

Holi से पहले शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए किस राशि पर होगा कैसा असर

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 26, 2020 18:47 IST2020-02-26T18:47:55+5:302020-02-26T18:47:55+5:30

हिंदू मान्यताओं में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इसका व्यापक असर सभी राशियों वाले जातकों पर पड़ता है। शुक्र का भी राशि परिवर्तन 28 फरवरी की देर रात होने जा रहा है। शुक्र को कला, वैभव, सौंदर्य, एश्वर्य और काम वासना का कारक कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र जीवन और उर्जा शक्ति को प्रभावित करने वाला ग्रह माना जाता है। Venus Transit: शुक्र के राशि परिवर्तन का समय जानकारों के अनुसार शुक्र का राशि परिवर्तन 28 फरवरी की आधी रात को 1 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे और करीब एक महीने मार्च के आखिरी हफ्ते तक इसी में रहेंगे।

टॅग्स :होलीराशिचक्रHoliZodiac Signs