Lunar Eclipse 5 June 2020: क्या चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है? जानें सारी डिटेल्स
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: June 5, 2020 20:11 IST2020-06-05T20:11:56+5:302020-06-05T20:11:56+5:30
5 जून को साल का दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। ये चन्द्र ग्रहण होगा। जून और जुलाई का ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि इस महीने में तीन ग्रहण लगने जा रहे हैं। अकेले जून के महीने में ही चन्द्र और सूर्य ग्रहण एक साथ लगने जा रहे हैं। हलांकि ज्योतिष शास्त्र की दृष्टी से इसे शुभ नहीं माना जाता है। इस जून महीने में 5 जून को चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं जून की ही 21 तारीख को लग फिर से ग्रहण लग रहा है। ये सूर्य ग्रहण होगा। दोनों ही ग्रहण भारत में समेत दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में दिखाई देंगे। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। जिसमें से पहला ग्रहण 10 जनवरी को लग चुका है।

















