होली कब है ? कब है होलिका दहन? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व |
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 22, 2020 19:19 IST2020-02-22T19:19:27+5:302020-02-22T19:19:27+5:30
Holi 2020: होलिका दहन का उत्सव फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार यह 09 मार्च को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल शुरू होने पर होलिका दहन किया जाता है। इसमें से खास बात ध्यान रखनी होती है कि होलिका दहन पूर्णमासी के दौरान हो। 09 मार्च को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06.22 से 08.49 बजे तक है।

















