googleNewsNext

सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत का उड़ाया मजाक, कहा- अनपढ़ हैं रजनीकांत

By धीरज पाल | Updated: January 3, 2018 13:22 IST2018-01-03T13:17:35+5:302018-01-03T13:22:03+5:30

सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में आएंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने चेन्नई में क�..

सुपरस्टार रजनीकांत राजनीति में आएंगे। इस बात की घोषणा उन्होंने चेन्नई में की है। चेन्नई में अपने संबोधन के दौरान रजनीकांत ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे नई पार्टी बनाएंगे और चेन्नई की सभी 234 सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

उनके इस ऐलान के बाद ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया और लोग झूमने लगे रजनीकांत ने कहा कि लोकतंत्र के नाम पर नेता हमें हमारी ही जमीन पर हमारे ही पैसे लूट रहे हैं। हमें इसे जड़ से बदलने की जरूरत है। अपनी पार्टी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सत्य, कार्य और विकास उनकी पार्टी के तीन मंत्र होंगे रजनीकांत के इस फैसले पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, 'उन्होंने केवल राजनीति में उतरने का फैसला किया है, उनके पास कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं है, वह अनपढ़ है। केवल मीडिया ने उन्हें चढ़ाया हुआ है, तमिलनाडु के लोग समझदार हैं।

टॅग्स :रजनीकांततमिल मनीला कांग्रेसRajinikanthTamil Maanila Congress (M)