googleNewsNext

PM और CM के खिलाफ बोलने वालों को दुनिया से गायब कर देगा ये सांसद

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2018 13:20 IST2018-04-16T13:19:42+5:302018-04-16T13:20:08+5:30

इंदौरः16 अप्रैल, देवास शाजापुर से भाजपा के  सांसद मनोहर ऊंटवाल की जबान एक बार फि�..


इंदौरः16 अप्रैल, देवास शाजापुर से भाजपा के  सांसद मनोहर ऊंटवाल की जबान एक बार फिर फिसल गई। देवास में एक दिन के उपवास कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह की पत्नी को आइटम कहा था। अब उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने वाले को दुनिया से उठा देने की बात कही है। ऊंटवाल के इस बयान के बाद सियासी माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने सासंद ऊंटवाल को अपने इस बयान को लेकर माफी मांगने को कहा है।  मामला रविवार शाम का है। किसान सम्मान यात्रा का कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलाय में समापन कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में ऊंटवाल पहुंचे थे।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का जो अपमान करेगा उसे दुनिया से उठा देगे। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वे ऐसे लोगो को अपनी जूते के नीचे रखते है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशBharatiya Janata Party (BJP)madhya pardesh