Maharashtra में लगेगा Lockdown? शाम 8:30 बजे बड़ा ऐलान कर सकते हैं CM Uddhav Thackeray
By गुणातीत ओझा | Updated: April 2, 2021 18:08 IST2021-04-02T18:08:19+5:302021-04-02T18:08:50+5:30
Coronavirus Maharashtra Update: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्थिति खराब महाराष्ट्र की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। सीएम के संबोधन से पहले इस बात की अटकलें तेज हो गईं है कि वह राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने सीएम ठाकरे के इस संबोधन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि संबोधन के दौरान वह सख्ती की घोषणा कर सकते हैं।

















