BMC Budget में बाढ़मुक्त Mumbai का नारा,Property Tax से राहत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2022 18:13 IST2022-02-05T18:12:43+5:302022-02-05T18:13:01+5:30
Mumbai News।BMC Budget Highlights।भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे रईस नगर निकाय मानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 2022-23 के लिए जारी अपने बजट में बाढ़मुक्त मुंबई का नारा दिया है. बीएमसी के बजट में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बाढ़मुक्त बनाने के लिए भारी भरकम खर्च का प्रस्ताव किया गया है जिसमें मुंबई के बीचोबीच बहने वाली मीठी नदी का कायाकल्प करने की योजना भी शामिल है. बीएमसी ने इसके लिए 526 करोड़ रुपये स्वीकृत किए है.

















