googleNewsNext

क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक और क्यों मचा है इस पर बवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 18:20 IST2019-12-10T18:20:57+5:302019-12-10T18:20:57+5:30

लोकसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। निचले सदन में विधेयक पर सदन में सात घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह विधेयक लाखों करोड़ों शरणार्थियों के यातनापूर्ण नरक जैसे जीवन से मुक्ति दिलाने का साधन बनने जा रहा है।.हालांकि विपक्षी दल इसका विगोद कर रहे है..आइए जानते हैं नागरिकता संशोधन बिल आखिर है क्या और क्यों मचा है इस पर बवाल.

 

टॅग्स :अमित शाहएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)लोकसभा संसद बिलAmit ShahNRCLok Sabha