वीडियोः जामिया के पास गोलीबारी की घटना से दिल्ली पुलिस पर उठे पांच सवाल
By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 31, 2020 11:52 IST2020-01-31T11:52:26+5:302020-01-31T11:52:26+5:30
जामिया फायरिंग की घटना ने दिल्ली पुलिस पर कई संजीदा सवाल खड़े कर दिए हैं। एक युवक हाथ में देशी पिस्टल लहराते हुए आता है। नारे लगाता है। एक छात्र पर फायरिंग करता है। इस फायरिंग की घटना का वीडियो और तस्वीरें कैमरे पर रिकॉर्ड हुए जिसमें दिल्ली पुलिस आरोपी के पीछे हाथ बांधे खड़ी है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी युवक ने इस घटना से पहले फेसबुक पर ऐलान कर दिया था। उसके बावजूद राजधानी दिल्ली में पुलिस के सामने यह घटना हो गई।

















