googleNewsNext

TRP Scam: मुंबई पुलिस ने Republic TV के CEO विकास खानचंदानी को किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2020 14:03 IST2020-12-13T14:02:57+5:302020-12-13T14:03:38+5:30

फेक टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट यानी टीआरपी स्कैम मामले में मुंबई पुलिस ने आज यानी 13 दिसंबर को एक और बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी (Vikas Khanchandani) को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बताते चलें कि इससे पहले चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को भी मुंबई पुलिस ने एक पुराने केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रअर्नब गोस्वामीमुंबई पुलिसMaharashtraArnab GoswamiMumbai police