मुंबई में चलती ओला कार में महिला से रेप, गिरफ्तार हुए आरोपी
By रामदीप मिश्रा | Updated: December 26, 2017 20:22 IST2017-12-26T20:22:11+5:302017-12-26T20:22:58+5:30
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ ओला कैब में रेप के मामल�..
मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में एक 30 साल की महिला के साथ ओला कैब में रेप के मामले ने एक बार फिर मुंबई और आस-पास के इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस मामले में ठाणे पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 20 दिसंबर को महिला देर रात काम से लौटते वक्त कैब लेने के लिए हाईवे पर पहुंची। तभी सामने ओला की कैब आई। उस कैब को शेयरिंग ओला समझकर पीड़ित महिला उसमें बैठ गई। उस समय कार में आरोपी ड्राइवर के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था। आरोपी ड्राइवर कार को मुंबई से दूर विरार की तरफ ले गया और सुनसान जगह पर गाड़ी रोककर पीड़िता के साथ कार के अंदर ही रेप किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अगवा कर एक लॉज में ले गए, जहां से महिला किसी तरह भागने में सफल हुई।

















