googleNewsNext

Shripad Naik Car Accident: श्रीपद नाइक की हालत स्थिर, पत्नी की मौत| Rajnath Singh|Ayush Minister|Goa

By गुणातीत ओझा | Updated: January 12, 2021 23:46 IST2021-01-12T23:44:32+5:302021-01-12T23:46:00+5:30

श्रीपद नाइक सोमवार की रात कार से कर्नाटक से गोवा लौट रहे थे। कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में अंकोला के पास उनकी कार पलट गई थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी पत्नी और निजी सहायक की जान चली गई।

राजनाथ ने जाना श्रीपद नाइक का हाल
जानें अभी कैसे हैं केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) की हालत स्थिर बनी हुई है। सोमवार को वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज (Goa Medical College) में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने अस्पताल जाकर नाइक की स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के दोनों हाथ और एक पैर की हड्डियां टूट गई थीं। सोमवार रात ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पत्नी और निजी सहायक की चली गई जान
श्रीपद नाइक सोमवार की रात कार से कर्नाटक से गोवा लौट रहे थे। कर्नाटक के उत्तरी कन्नड़ जिले में अंकोला के पास उनकी कार पलट गई थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी पत्नी और निजी सहायक की जान चली गई। उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद नाइक को उत्तरी कन्नड़ के सरकारी अस्पताल से सोमवार देर रात गोवा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मेडिकल कॉलेज के डीन की अगुआई में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

नाइक का हाल जानने गोवा पहुंचे राजनाथ सिंह
मंगलवार को राजनाथ सिंह नाइक की स्थित जानने के लिए गोवा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी हालत के बारे में विस्तार से चर्चा की। सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर नाइक को दिल्ली शिफ्ट किया जा सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया से बात की है और वह गोवा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ नाइक के इलाज में समन्वय करेंगे।

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि फिलहाल केंद्रीय मंत्री को दिल्ली ले जाए जाने की जरूरत नहीं है। उनका इलाज ठीक चल रहा है। उन्हें कार्डियन केयर यूनिट (सीसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया है।

टॅग्स :गोवाराजनाथ सिंहgoaRajnath Singh