गले लगाने पर शुरू हुए विवाद के बीच पीएम मोदी ने कहा, सऊदी प्रिंस का स्वागत कर खुशी हुई, देखें वीडियो
By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2019 13:56 IST2019-02-20T13:56:48+5:302019-02-20T13:56:48+5:30
सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान के दौरे के बाद मंगलवार शाम भारत पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों गले भी मिले। कांग्रेस ने इसी लम्हे का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का स्वागत कर खुशी हुई है।

















