रविवार को संसद के एनेक्सी हॉल में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक थी। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था। बैठक के दौरान उन्होंने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)- राष्ट्रीय संघ सेवक (आरएसएस) पर जमकर हमला बोला था। भाषण में उन्होंने निशाना साधने के अलावा गंभीर आरोप भी लगाए हैं। राहुल के उस भाषण को बाद कांग्रेस मीडिया सेल ने ट्विटर, यूट्यूब दोनों ही जगहों से हटा दिया है।