googleNewsNext

बिहार के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली AIIMS में चल रहा था इलाज, RJD से दिया था इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2020 13:14 IST2020-09-13T13:14:36+5:302020-09-13T13:14:36+5:30

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेता रघुंवश प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया है। उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ जहां वो पिछले कई दिनों से भर्ती थे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देकर बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी। उनकी तबीयत शनिवार को काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रघुवंश प्रसाद ने इसी गुरुवार को RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था और फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखा था। इसके बाद बिहार चुनाव में उनके भावी कदमों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। #RaghuvanshPrasadSingh#RJD#RaghuvanshPrasadDeath

टॅग्स :बिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBiharRJDLalu Prasad YadavNitish KumarNarendra Modi