लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को करेंगे नए संसद भवन का भूमिपूजन, जानिए इसकी सभी खासियत

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2020 11:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूमिपूजन के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया निमंत्रणसाल 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा नया संसद भवन, लोकसभा में 800 से ज्यादा सदस्यों के बैठने की होगी क्षमता
अंग्रेजों के जमाने का बना भारत का संसद भवन बहुत जल्द अब केवल इतिहास की धोरहर बन कर रह जाएगा। दरअसल, मौजूदा संसद भवन के करीब ही नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है इस काम को साल 2022 तक पूरा कर लिए जाने की संभावना है। साल 2022 भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी के साथ भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो जाएंगे।पीएम मोदी 10 दिसंबर को करेंगे भूमिपूजनप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को नए संसद भवन के लिए भूमिपूजन करेंगे। ये भूमिपूजन 10 दिसंबर को दोपहर एक बजे किया जाएगा और इसी के साथ नए संसद भवन के निर्माण के लिए आधारशिला रख दी जाएगी।संसद का नए भवन में क्या नई बात होगी, ये कितना खास होगा, क्या ऐसे बदलाव होंगे जो वर्तमान भवन में नहीं थे और मौजूदा भवन में शामिल किए जाएंगे, ये सभी बातें हम आपको बताएंगे, लेकिन इससे पहले अगर अब तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब नहीं किया है जो अभी जरूर कर लें। साथ ही अगर आप ये वीडियो फेसबुक पर देख रहे हैं तो हमारे पेज को भी लाइक करना नहीं भूले।बहरहाल, अब बात नए संसद भवन निर्माण की तो नए भवन के निर्माण की आधारशिला से जुड़े कार्यक्रम के लिए सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा। कुछ लोग मौके पर मौजूद होंगे और अन्य लोग डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन होगा।क्या होगी नए संसद भवन की खासियतनए भवन का स्वरूप भी एक तरह से वर्तमान भवन की तरह ही होगा। अनुमान के अनुसार नए संसद भवन के निर्माण में 971 करोड़ रुपये की लागत आएगी। संसद की नई इमारत भूकंप रोधी क्षमता वाली होगी और इसके निर्माण में 2000 लोग सीधे तौर पर शामिल होंगे। वहीं करीब 9000 लोगों की परोक्ष भागीदारी होगी। साथ ही बता दें कि संसद का नया भवन 64 हजार 500 वर्गमीटर क्षेत्र में होगा और भूकंप रोधी क्षमता से लैस होगा।मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नए संसद भवन को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें 1224 सांसद एक-साथ बैठ सकेंगे। नए भवन में एक विशाल संविधान कक्ष होगा, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सांसदों के लिए एक ‘लॉन्ज’ होगा। उनके लिए पुस्तकालय, विभिन्न समितियों के कक्ष, भोजन कक्ष और पार्किंग क्षेत्र भी होंगे।इस नए भवन की ऊंचाई वर्तमान संसद भवन के बराबर ही होगी ताकि दोनों भवनों में समरूपता दिखे। यही नहीं, नए संसद भवन में सभी सांसदों के लिए अलग कार्यालय होंगे जो आधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस होंगे और ये ‘कागज रहित कार्यालय’ बनाने की दिशा में कदम होगा।अब बात लोकसभा और राज्य सभा की...नए भवन का लोकसभा कक्ष पहले से बड़ा होगा। इसमें 888 सदस्यों के बैठने की क्षमता होगी, जबकि राज्यसभा कक्ष में 384 सदस्य बैठ सकेंगे। भविष्य में दोनों सदनों के सदस्यों की संख्या में बढ़ोतरी किए जाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया जा रहा है। मौजूदा समय में लोकसभा के 543 और राज्यसभा के 245 सदस्य हैं।गौरतलब है कि इसी साल सितंबर महीने में नए संसद भवन के निर्माण का ठेका टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड को मिला था।मौजूदा संसद भवन का अब क्या होगालोकतंत्र का वर्तमान मंदिर अगले साल यानी 2021 में अपने 100 साल पूरे करने जा रहा है। नया भवन बन जाने के बाद संसद के वर्तमान भवन को देश की पुरातात्त्विक संपत्ति के तौर पर संरक्षित रखा जाएगा।वर्तमान संसद भवन की आधारशिला 12 फरवरी, 1921 को रखी गई थी और इसके बनने में छह साल का समय लगा था और उस समय इसके बनने में 83 लाख रुपये की लागत आई थी। संसद का मौजूदा भवन एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था। इस भवन का उद्घाटन 18 जनवरी, 1927 को तत्कालीन गवर्नर-जनरल लॉर्ड इरविन ने किया था।
टॅग्स :संसदलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीराज्य सभाओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया