Mann Ki Baat में Kili Paul पर PM Modi ने क्या कहा?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2022 14:12 IST2022-02-27T14:11:37+5:302022-02-27T14:12:27+5:30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गानों पर वीडियो बनाने वाले तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार भाई-बहन किली पॉल (Kili Paul) और नीमा पॉल (Neema Paul) की तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों के अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय हैं.

















