OP Rajbhar ने बताई सपा के हारने की यह वजह
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2022 14:23 IST2022-03-15T14:22:43+5:302022-03-15T14:23:11+5:30
OP Rajbhar on UP Election Results 2022 । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत दर्ज की. सपा के गठबंधन से सुभासपा राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में थी. अब चुनाव में हार के बाद ओपी राजभर ने नया आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया है कि पूर्वांचल की 122 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का फैसला भाजपा कार्यालय में हुआ, जबकि बसपा कार्यालय में चुनाव चिन्ह दिए गए.

















