googleNewsNext

मुंबई में दलित और मराठा प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष कई जगह पत्थर फेंकने की घटना .. महाराष्ट्र बंद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 3, 2018 12:46 IST2018-01-02T18:50:53+5:302018-01-03T12:46:01+5:30

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 200 साल पहले हुई भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की बरसी पर स�..

महाराष्ट्र के पुणे जिले में 200 साल पहले हुई भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की बरसी पर सोमवार (एक जनवरी) को आयोजित कार्यक्रम में हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई और कई घायल हो गये। इस हिंसा में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कई को आग के हवाले कर दिया। हिंसा का असर महाराष्ट्र के पुणे सहित कई इलाकों में फैल गया और मुंबई में मंगलवार को दलित संगठन से जुड़े लोगों ने पुणे हिंसा को लेकर 'रास्ता रोको' प्रदर्शन किया। दलित प्रदर्शनकारी इस घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

टॅग्स :दलित विरोधDalit Protests