googleNewsNext

मुंबई में फिर से लगी आग, 20 दिन के अंदर 5वीं घटना

By धीरज पाल | Updated: January 10, 2018 13:17 IST2018-01-10T13:14:33+5:302018-01-10T13:17:06+5:30

8 जनवरी की सुबह मुंबई के सेशन कोर्ट की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में आग लग गई जिस पर काफी मेहनत के बा�..

8 जनवरी की सुबह मुंबई के सेशन कोर्ट की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में आग लग गई जिस पर काफी मेहनत के बाद काबू पाया जा सका। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। सुबह 7.14 मिनट पर फायर बिग्रेड को आग लगने की जानकारी मिली थी। सेशन कोर्ट की बिल्डिंग दक्षिण मुंबई में मुंबई यूनिवर्सिटी के करीब ही स्थित है। आग लगने की वजहों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है पिछले 20 दिनों में मुंबई में आग लगने की यह पांचवीं घटना है। 18 दिसंबर को साकी-नाका कुर्ला इलाके में एक नाश्ते की दुकान में लगी आग में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 29 दिसंबर को कमला मिल्स कंपाउंड में एक पब में लगी आग में 14 लोग मारे गए थे। चार जनवरी को आग लगने की एक और घटना मैरोल इलाके में हुई जिसमें दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई तो पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे |

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसMumbaiMumbai police