googleNewsNext

पैदा हुयी जलपरी डॉक्टर हो गए हैरान, देखिये वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 14, 2017 17:21 IST2017-12-14T16:00:37+5:302017-12-14T17:21:52+5:30

कोलकता में बुधवार को एक ‘जलपरी’ नवजात के जन्म का आजीबोगरीब मामला सामने आया है...

कोलकता में बुधवार को एक ‘जलपरी’ नवजात के जन्म का आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक नवजात के जन्म के बाद लोग उसे जलपरी मान रहे हैं। हालांकि बच्चे ने जन्म के 4 घंटे बाद ही दम तोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर्स कई घंटों के बाद भी नवजात के लिंग का पता नहीं लगा पाए थे क्योंकि बच्चे के पेट के नीचे का शरीर जुड़ा हुआ था। बच्चे का निचला शरीर इस तरह से जुड़ा हुआ था जिससे देखने वालों को वह जलपरी की तरह लगी। बता दें कि भारत में जलपरी जैसे बच्चे के जन्म का यह दूसरा मामला है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया था जिसे लोग जलपरी मान रहे थे।23 वर्षीय महिला ने कोलकता के चित्रंजन देव सदन अस्पताल में बुधवार की सुबह एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की मां का नाम मुस्कुरा बीबी बताया जा रहा है। बच्चे के जन्म के बाद डॉक्टर्स उसके लिंग का पता नहीं लगा पा रहे थे क्योंकि बच्चे के शरीर का ऊपरी भाग सामान्य था लेकिन नीचे का शरीर अजीबोगरीब था।