लाइव न्यूज़ :

ठंड से अकड़कर मर गया परिवार का मुखिया, सरकार ने कहा 30,000 दे दो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 10, 2018 19:57 IST

Open in App
बरेली जिले के पचपेड़ा गांव में ठंड से दयाशंकर की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में 70 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है। रैनबसेरों की कमी और ठंड से बचाव के उपायों की कमी के चलते पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 70 बेसहारा लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसे लेकर कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पिछले 24 घंटों में ठंड की वजह से पूर्वांचल में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि बरेली डिविजन में तीन इलाहाबाद डिविजन में 11 और बुंदेलखंड क्षेत्र में 28 लोगों की मौत हो गई। बाराबांकी के 40 वर्षीय राम किशोर रावत और 30 वर्षीय महेश की मौत ठंड की वजह से हो गई। फैजाबाद जिले के हरचंदपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अम्बेडकर नगर में एक जबकि रायबरेली और ऊंचाहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एक सरकारी अधिकारी ने हालांकि यह दावा किया कि ठंड से बचाव के लिए हर जिले में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, लेकिन लोगों की ठंड की वजह से हो रही मौतों ने इन सारे दावों की पोल खोल दी है। लोगों द्वारा आरोप लगाने के बाद लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें आ रही है कि सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इसकी जल्द से जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं