googleNewsNext

आरक्षण आंदोलन: जानें क्या चाहता है मराठा समुदाय?

By स्वाति सिंह | Updated: July 25, 2018 17:00 IST2018-07-25T17:00:22+5:302018-07-25T17:00:22+5:30

महाराष्ट्र का मराठा समुदाय नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग �..

महाराष्ट्र का मराठा समुदाय नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन सोमवार को औरंगाबाद में एक आंदोलनकारी की मौत के बाद इस आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। मराठा क्रांति मोर्चा ने बुधवार को मुंबई बंद का आह्वान किया। दिनभर आगजनी, पत्‍थरबाजी के बाद शाम को संस्‍था बंद वापस ले लिया। इससे पहले मराठा क्रांति मोर्चा के लोगों ने मुंबई के कई जगहों दुकान बंद करा दी। इसके साथ ही उन्होंने ठाणे में लोकल ट्रेन भी रोक दी। वह जगह जगह तोड़-फोड़ किया। वहीं औरंगाबाद के गंगापुर में मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया।