लाइव न्यूज़ :

LPG Price Hike: दिसंबर से अब तक 200 रुपए महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानें Latest Price

By गुणातीत ओझा | Updated: March 3, 2021 00:08 IST

Open in App
दिसंबर से अब तक 200 रुपये बढ़ी LPG की कीमत LPG Price Latest Update: एलपीजी की कीमतों ने एक बार फिर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। फरवरी में एलपीजी की कीमत में तीन बार बढ़ोतरी हुई थी। अब पहली मार्च को ही सरकार ने एलपीजी की कीमत बढ़ा दी है। आज पेट्रोलियम कंपनियों ने गैरसब्सिडी वाला 14.2 किलो का सिलिंडर 25 रुपये महंगा कर दिया है। अब दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 794 रुपये से बढ़कर 819 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 845 रुपये 50 पैसे और चेन्नई में 835 रुपये हो गई है।बता दें कि एलपीजी की कीमतों में एक दिसंबर से कई बार बढ़ोतरी हुई है। एक दिसंबर को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत 594 रुपये से बढ़ाकर 644 रुपये कर दी गई थी। इसके बाद 1 जनवरी को 50 रुपये की बढ़ोतरी कर इसकी कीमत 694 रुपये कर दी गई। 4 फरवरी को 25 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 769 रुपये और 25 फरवरी को इसकी कीमत बढ़ोतरी के साथ 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई। मार्च में में हुई वृद्धि के बाद एलपीजी की कीमत 819 रुपये हो गई है।कॉमर्शियल गैस का क्या है भाव?कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की बात करें तो इसके दाम में 90.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में इस सिलिंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है। वहीं, मुंबई का रेट अब 1563.50 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है। कोलकाता में यह कीमत 1681.50 रुपए और चेन्नई का रेट 1730.5 रुपए हो गया है। इससे पहले राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये थी।जनवरी में नहीं बढ़ें थे दामबता दें कि LPG गैस की कीमत लगातार पिछले दो माह से बढ़ रही है। जनवरी में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया था। हालांकि, दिसंबर के महीने में 50 रुपए करके दो बार बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, फरवरी में तीन अलग-अलग मौकों पर कीमत में तेजी आई। बता दें कि फरवरी में कुल बढ़ोतरी 100 रुपए की रही। दिसंबर से अब तक LPG सिलेंडर की कीमतों पर नजर डालें तो इसमें करीब 200 रुपए तक के आसपास का इजाफा हुआ है।शहर    1 मार्च का रेट    25 फरवरी का रेटदिल्ली    819    794मुंबई    819    794कोलकाता    845.5    822चेन्नई    835    810लखनऊ    857    832आगरा    832    807जयपुर    830    805पटना    909    884इंदौर    847    822अहमदाबाद    826    801पुणे    823    798(Source: IOC)
टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया