वीडियो: SP-BSP के मेल से कैसे बिगड़ रहा है BJP का खेल
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2019 13:52 IST2019-01-12T13:52:32+5:302019-01-12T13:52:32+5:30
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती शनिवार दोपहर 12 बजे साझा प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार दोपहर राजधानी लखनऊ में पहला शंखनाद हुआ है जब वर्षों से एक-दूसरे की मुखालफत करने वाली सपा और बसपा एक मंच पर थे, मंच से सपा-बसपा के गठबंधन का ऐलान किया। प्रेस कांफ्रेंस पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिक गई हैं। इस दौरान मायावती ने कहा 'सपा और बसपा का गठबंधन एक स्थायी गठबंधन है। केवल 2019 ही नहीं बल्कि 2022 का आम विधान चुनाव भी हम साथ लड़ेंगे।

















