googleNewsNext

जानिए महाराष्ट्र की लोनार झील का इतिहास, अचानक पानी हुआ लाल, वैज्ञानिक हुए हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2020 22:26 IST2020-06-11T22:26:10+5:302020-06-11T22:26:10+5:30

 

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की मशहूर लोनार झील एक बार फिर सुर्खियों में है। रातोंरात इस झील के पानी का रंग लाल हो गया, जिसे देखकर आम लोग ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक हैरान हैं। विश्व में अपनी पहचान बनाने वाले लोनार झील के पानी का रंग अचानक लाल होने से आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ये पहली बार नहीं है जब झील के पानी का रंग बदला है लेकिन इस बार यह एकदम साफ नजर आ रहा है। ऐसे में हम आपको इस वीडियो में झील के इतिहास के बारे में बताएंगे और ये भी बताएंगे की आखिर लोनार झील के पानी का रंग लाल क्यों हुआ?

टॅग्स :महाराष्ट्रMaharashtra