googleNewsNext

Kangana Ranaut| Upendra Kushwaha| RLSP| Case Against Kangana Ranaut in Bihar

By गुणातीत ओझा | Updated: December 18, 2020 21:23 IST2020-12-18T21:21:13+5:302020-12-18T21:23:53+5:30

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष को जिहादी व टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताकर कंगना रनौत बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत पर नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

कंगना रनौत ने इस नेता को जिहादी बोलकर मोल ली नई आफत

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी  (RLSP) के अध्यक्ष को जिहादी व टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताकर कंगना रनौत बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) पर रालोसपा अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) सहित कई अन्‍य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। पटना सिविल कोर्ट में दायर इस केस में कंगना पर रालोसपा व उनके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को गलत ढंग से पेश करने का आरोप है। रालोसपा ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी मुकदमा करवाया है। धारा 501क, 502क, 505 और IT एक्ट 66 A के तहत पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने यह केस दर्ज करवाया है। कंगना रनौत ने बीते दिनों रालोसपा की तस्वीर को ट्वीट किया था। कंगना ने उनके खिलाफ दर्ज हुए मामले की जानकारी मिलते ही ट्वीट किया है। कंगना ने फिर दो ट्वीट कर अपनी बात रखी है। उन्‍होंने सवाल किया है कि आखिर लोग उनसे इतनी नफरत क्‍यों करते हैं?

कंगना रनौत ने यो यो फन्नी सिंह (Yo Yo Funny Singh) नाम के ट्विटर अकांउट से रालोसपा की चुनावी रैली की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्‍य नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, कम्युनिस्ट, खालिस्तान तथा अर्बन नक्सल आदि संज्ञाएं दी गई थीं। उन्‍हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्‍य बताया गया था। उपेंद्र कुशवाहा की तस्‍वीर पर आजाद कश्‍मीर लिखा था।

कंगना के ट्वीट के बाद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनके खिलाफ ट्वीट किया था। उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना पर रालोसपा की पुरानी चुनावी रैली की तस्वीर का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी पूछा था कि क्‍या ऐसा करने से कंगना को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा?

कंगना इसके पहले बिहार के ही रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के मामले में विवादों में रहीं थीं। तब इस मामले में उनकी महाराष्‍ट्र सरकार, मुंबई पुलिस एवं मुंबई महानगरनिगम (बीएमसी) से ठन गई। उन्‍होंने बॉलीवुड में परिवारवाद व ड्रग्‍स के मुद्दे भी उठाए। अब कंगना बिहार से जुड़े इस नए विवाद में फंस गईं हैं।

टॅग्स :कंगना रनौतउपेंद्र कुशवाहाबिहारKangana RanautUpendra KushwahaBihar