IPS Officer Amitabh Thakur: Mulayam Singh Yadav के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले IPS को VRS
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 23, 2021 17:50 IST2021-03-23T17:49:48+5:302021-03-23T17:50:10+5:30
उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अमिताभ ठाकुर को सरकार ने समय से पहले रिटायर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद से ठाकुर सुर्खियों में रहे थे। 1992 बैच के आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को अनिवार्य सेवानिवृति का आदेश थमाया गया है। अनिवार्य सेवानिवृति मिलने के बाद अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा.. मुझे अभी-अभी वीआरएस (लोकहित में सेवानिवृति) आदेश प्राप्त हुआ। सरकार को अब मेरी सेवाएं नहीं चाहिये। जय हिन्द।

















