लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच पहले दिन कैसे चली Delhi Metro, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ऐसे हो रहा सफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2020 17:27 IST

Open in App
कोरोना महामारी की वजह से 169 दिन बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो आज फिर से अपनी पटरियों पर चल पड़ी है। अनलॉक 4 के तहत दिल्ली मेट्रो की सेवा 7 से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होनी है। ऐसे में कोरोना काल में बंद पड़ी मेट्रो सेवा का आज पहला दिन है। दो शिफ्टों में चलाई जा रही मेट्रो सुबह सात बजे से शुरू हुई, जो सुबह 11 बजे तक चलाई गईं। वहीं दूसरी शिफ्ट शाम में चार बजे से रात आठ बजे तक मेट्रो चलनी हैं। बता दें कि पहले चरण में दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को 'येलो लाइन' पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल की हैं। 'येलो लाइन' दिल्ली के समयपुर बादली को गुडगांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। लोगों से अपील की गई है कि वह तत्काल आवश्यकता होने की सूरत में ही सेवा का उपयोग करें। बता दें कि पहले चरण में 57 ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी जोकि लगभग 462 फेरे लगाएंगी। एक अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में कुल 32 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो चलाई जाएंगी। वहीं, कोरोना से बचने के लिए हर एक मेट्रो स्टेशनों पर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। #DelhiMetroToday #Covid19DelhiMetro #DMRCGuidlines
टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारतDelhi: मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का नाम बदला, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया